सीधे मुख्‍य विषय-सूची पर जाएं | विषय-वस्‍तु का चयन करेंBlue Theme Green Theme Saffron Theme Purple Theme | Decrease the font Size Regular font Size Increase the font Size High Contrast Standard Contrast
Spacer
Home
अभिगम्‍यता विवरण
spacer
 

हम यह सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध हैं कि भारत की वेबसाइट सभी प्रयोगकर्ताओं की पहुंच में हो चाहे वे किसी भी उपकरण, प्रौद्योगिकी अथवा क्षमता का प्रयोग कर रहे हों। इसके उपयोगकर्ताओं को अधिकतम अभिगम्‍यता और प्रयोज्‍यता मुहैया कराने के उद्देश्‍य से ही इसे बनाया गया है। परिणामत: इस वेबसाइट को वेब-एनेबल्‍ड मोबाइल डिवाइसों, वैप फोनों, पीडीए आदि जैसे विभिन्‍न प्रकार के उपकरणों से देखा जा सकता है।

हमने यह सुनिश्चित करने के लिए अपने सर्वोत्‍तम प्रयास किए हैं कि इस वेबसाइट पर उपलब्‍ध समस्‍त सूचना की पहुंच नि:शक्‍त व्‍यक्तियों तक भी हो। उदाहरणार्थ, कोई भी दृष्टिहीन प्रयोगकर्ता स्‍क्रीन रीडर्स और मेग्‍नीफायर्स जैसी सहायक प्रौद्योगिकियों का प्रयोग करके इस वेबसाइट का प्रयोग कर सकता है।

मानकों का अनुपालन करने तथा प्रयोज्‍यता एवं यूनिवर्सल डिज़ाइन के सिद्धांतों का अनुसरण करने का भी हमारा उद्देश्‍य रहा है जिससे इस पोर्टल के सभी प्रयोगकर्ताओं को मदद मिलेगी।

इस वेबसाइट का डिज़ाइन एक्‍सएचटीएमएल 1.0 ट्रांजीश्‍नल का प्रयोग करके तैयार किया गया है और यह वर्ल्‍ड वाइड वैब कन्‍सोर्टियम (डब्‍ल्‍यू3सी) द्वारा निर्धारित वैब विषय-वस्‍तु अभिगम्‍यता दिशा-निर्देशों (डब्‍ल्‍यूसीएजी) 2.0 की प्राथमिकता 2 (स्‍तर एए) को पूरा करती है। इस पोर्टल की कुछ सूचना को बाह्य वेबसाइटों से लिंक के द्वारा उपलब्‍ध कराया गया है। बाह्य वेबसाइटों की देखरेख उनके अपने-अपने विभाग करते हैं और वे इन साइटों को अभिगम्‍य बनाने हेतु उत्‍तरदायी हैं।

Photo Gallery